सीवान, मई 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी स्व. कुंदन मियां के पुत्र पप्पन मियां व स्व. बांके तिवारी का पुत्र मंटू तिवारी शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला ओवरब्रिज के नीचे दो युवक बाइक से पहुंचकर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इधर सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस फौरन कार्रवाई करने पहुंच गयी।

युवकों की गिरफ्तारी पुलिस वाहन को देखकर मौके पर मौजूद दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम पप्पन मियां त...