धनबाद, मई 15 -- धनबाद सोसाइटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (डीएसओजी) इस वर्ष अपना गोल्डन जुबिली इयर मना रहा है। मौके पर 16 व 17 मई को धनसार के होटल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन होगा। स्वस्थ नारी और सशक्त समाज इसका सम्मेलन थीम निर्धारित किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को डीएसओजी की ओर से पत्रकार वार्ता में दी गई। आयोजन अध्यक्ष डॉ कोमल सिंह व आयोजन सचिव डॉ रीना कुमारी, डॉ शिवानी झा ने बताया कि 16 मई को कार्यक्रम की शुरुआत मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से आयोजित प्रसवोत्तर रक्तस्राव वर्कशॉप से होगी। इस दिन अन्य कार्यक्रम भी होंगे। 17 मई को दूसरे दिन की शुरुआत गर्भसंस्कार कार्यक्रम से होगी। दोपहर में दो सत्र का आयोजन होगा। कैंसर स्क्रीनिंग और सीजेरियन ऑपरेशन की उन्नत तकनीकों पर भी सत्र होंगे।  डॉ शीला माने, डॉ मित्रा सक...