उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। पड़ोसी जनपद कानपुर के बेकनगंज में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने जहां सभी को झकझोर दिया है, वहीं उन्नाव प्रशासन अब भी गहरी नींद में है। शहर के 32 मोहल्लों में स्थित 144 जर्जर भवन आज 'टाइम बम' की तरह टिक-टिक कर रहे हैं। मंगलवार रात जब आसमान में बिजली कड़की और बादलों ने गर्जना की तो इन जर्जर छतों के नीचे रहने वाले करीब नौ हजार लोगों की रूह कांप उठी। डर इस बात का है कि बारिश की एक और तेज बौछार इन कमजोर दीवारों को मलबे के ढेर में न तब्दील कर दे। दो साल से ठंडे बस्ते में है नोटिस की फाइलहैरानी की बात यह है कि नगर पालिका परिषद ने दो साल पहले यानी वर्ष 2024 में इन भवनों को चिह्नित कर स्वामियों को ध्वस्तीकरण की नोटिस दी थी। लेकिन, दो साल बीत जाने के बाद भी सुई एक इंच नहीं हिली। न तो किसी भवन स्वामी ने खुद से निर्माण ह...