प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। शहर में बिगड़ती भूजल की सेहत सुधारने की कवायद शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार के वित्तीय मदद से शहर का भूजल स्तर सुधारने के लिए 10 स्थानों पर वर्षा जल संचयन बैंक बनाए जाएंगे। सिस्टम लगाने के लिए 13 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें 10 स्थानों का चयन किया जाएगा। अमृत भारत मिशन-2.0 के तहत जल संचयन बैंक (रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम) लगाने के लिए पहले चरण में 30 स्थानों को चिह्नित किया गया था। उसके बाद 13 स्थानों का चयन किया गया। अब 10 स्थानों को अंतिम तौर पर चयन किया जाएगा। स्थान चयन होने के बाद सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।जलकल विभाग के सचिव व अधिशासी अभियंता शिवम मिश्रा ने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया, जिसका लाभ शहर के बड़े हिस्से को मिल सके। अध...