हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। प्रॉपटी डीलर सोनू हत्याकांड की विवेचना अब सहपऊ पुलिस नहीं बल्कि कोतवाली सदर करेगी। पुलिस की विवेचना में यह साफ हो गया है कि सोनू की हत्या बीएचमिल रोड स्थित फैक्ट्री में की थी। वहीं उसको बांध लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने शव को सहपऊ क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया।कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला जैराम गली दिल्ली वाला मोहल्ला सोनू शर्मा का अपने ही पड़ोसी गौरव और कमल से प्रॉपटी को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी,लेकिन सात अप्रैल को कमल और गौरव ने अपने साथियों के साथ सोनू को अगवा कर लिया। यह भी पढ़ें- नदी में फेंके शव की गुत्थी सुलझाने में लगी सहारनपुर पुलिस बताया जाता है कि कमल और गौरव उसे गाड़ी में डालकर बीएचमिल रोड स्थित एक फैक्ट्री में ले गये। जहां...