प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वैसे तो पूरे शहर की सड़कों के किनारे कुल 35 यूनीपोल खड़े किए गए हैं लेकिन इसमें हाईवे किनारे लगे 17 यूनीपोल ऐसे हैं जो पूरी तरह मानक दरकिनार कर लगाए गए हैं। अहम बात यह कि इसके लिए पालिका की ओर से टेंडर भी नहीं कराया गया है। प्रचार कंपनियों ने मनमाने तरीके से इसे लगा लिया है जिसे हटाने में पालिका के अफसर पूरी तरह से नाकाम हैं। जबकि पखवारे भर पहले पालिका की बोर्ड बैठक में मौत बनकर खड़े यूनीपोल एक सप्ताह में हटाने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी की ओर से दिया गया था। प्रचार-प्रसार करने वाली कंपनियों को होर्डिंग लगाने के लिए शहर में नगरपालिका प्रशासन की ओर से स्थान मुहैया कराया जाता है। ऐसे 35 चिह्नित स्थानों पर अलग-अलग प्रचार करने वाली स्थानीय कंपनियों की ओर से यूनीपोल लगाए गए हैं। शहर से गुजरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.