सिमडेगा, फरवरी 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद ने व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन में दो बार झाड़ू लगाने और कूड़ा तीन बार उठाने का निर्देश तो जारी कर दिया है। लेकिन जमीनी हालात इन दावों की सच्चाई कुछ और ही बताते हैं। शहर के बस स्टैंड, मार्केट कंपलेक्स, डेली मार्केट, बाजार टांड़ आदि स्थानों मे गंदगी पसरा हुआ नजर आता है। वहीं कई स्थानों पर कचरे के ढेर से बदबू फैलाते रहते हैं। जिस पर आवारा पशु का जमाव लगा रहता है। स्कूलों के आसपास 100 मीटर दायरे में दुकान लगाने पर प्रतिबंध का निर्देश भी कागज पर ही नजर आता है। कई स्कूलों के बाहर दुकानें और ठेले रोजाना सड़क किनारे कतार में खड़े मिलते हैं। जिससे यातायात और गंदगी दोनों बढ़ते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कचरा वाहन नियमित नहीं आ रही है। वार्ड में स...