शहर में स्पा सेंटर की आड़ में फल-फूल रहा देह व्यापार
भदोही, मई 16 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार फल-फूल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस चौकी और बूथ के पास ही गंदा खेल चल रहा था फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले में विधवा की तहरीर पर जौनपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तहरीर में आजमगढ़ निवासी विधवा महिला ने कहा कि उनकी मुलाकात जौनपुर निवासी सुजीत कुमार यादव से हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कहा कि उसका भदोही के रजपुरा चौराहा स्थित स्पा सेंटर है। वहां कॉलर की नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप लगाया कि एक महीने बीतने के बाद आरोपी ने देह व्यापार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने बेरहमी से पीटा और जमीन पर पटक दिया। वहीं उसकी हत्या करने तक की धमकी दी।कोतवाली पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351 (3)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.