पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रामनवमी जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। इस दौरान करीब सौ स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस तैनात रही। जुलूस को लेकर की गई विधि- व्यवस्था का एसपी स्वीटी सहरावत ने जायजा लिया। उन्होंने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निर्धारित जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया एवं अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। ट्रैफिक को कंट्रोल करने करने के लिए खासकर सहायक खजांची एवं केहाट थाना क्षेत्र में दो दर्जन स्थानों से अधिक स्थानों पर ड्रॉपगेट एवं बैरिकेडिंग लगाए गए थे। इन स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस के जवान जुलूस के अतिरिक्त निजी वाहनों को जुलूस के लिए निर्धारित मार्गों पर जाने से रोक रहे थे। समूचे जुलूस पर निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से जगह- जगह अतिरिक्त सीसीटीवी क...