बोकारो, अप्रैल 8 -- फुसरो। 'नमामि गंगे' योजना के अंतर्गत फुसरो नगर परिषद द्वारा सीवरेज एंड ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर से निकलने वाले कच्चे पानी को सीधे दामोदर नदी में प्रवाहित होने से रोकते हुए उसका वैज्ञानिक तरीके से शोधन (ट्रीटमेंट) सुनिश्चित करना है, ताकि नदी में स्वच्छ एवं निर्मल जल ही छोड़ा जा सके और दामोदर नदी की पवित्रता व स्वच्छता बनी रहे। साथ ही नागरिकों को नियमित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्यों की समीक्षा की गई, जिससे आम जनता को बेहतर जल सुविधा मिल सके। औचक निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष निर्मला देवी एवं उपाध्यक्ष रेणु देवी ने दोनों प्लांटों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.