लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष, लोहरदगा में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार को नगर परिषद की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और कचरा उठाव का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पेयजल व्यवस्था होगी और मजबूत, बुडको की नई जलापूर्ति योजना पर मंथनसाफ-सफाई के निर्देश डीसी ने कहा कि शहर के चौक-चौराहों की नियमित साफ-सफाई हो। नगर परिषद के अधीन जितनी सड़कें हैं वे सभी दुरूस्त रहें। अगर सड़कें टूटी-फूटी हैं तो उनकी मरम्मति करा ली जाए। पार्क व तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। कहीं भी गंदगी दिखाई न दे। नगर क्षेत्र में कोई भी क्षेत्र अंधेरे की स्थिति में न रहे। अगर स्ट्रीट लाईट कहीं खराब पड़ी हैं तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लिया जाए। सभी निदेशित कार्यों को प्राथमिकता ...