फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद। शहर के विकास को लेकर चंडीगढ़ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। शहर की करीब 100 किलोमीटर सड़कों के साथ साइकिल ट्रैक बनाने की योजना को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही नीमका में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 24 घंटे जलापूर्ति की दिशा में भी अहम फैसला लिया गया है। जारी बयान में निगमायुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम से जुड़ी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें राइट ऑफ वे योजना के तहत सड़कों के किनारे ड्रेन, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पुणे की एक डिजाइन कंपनी द्वारा डीपीआर तैयार की जाएगी। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल, सीवरेज लाइन, पार्...