साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। नगर परिषद बोर्ड की बीते शुक्रवार को हुई पहली बैठक में यहां चलने वाले ई-रिक्शा से अब कोई टैक्स नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। यह नियम सिर्फ सवारी ढोने वाले ई-रिक्शा पर ही लागू होगा, मालवाहक ई-रिक्शा वालों को नप को टैक्स देना होगा। नगर परिषद बोर्ड के इस निर्णय का टोटो चालकों ने स्वागत किया है । दूसरी तरफ इस निर्णय से नगर परिषद को लाखों के राजस्व का नुकसान होने का अंदेशा है। हलांकि अभी यह नियम पूरी तरह लागू नहीं हो सका है । आने वाले एक दो दिनों में यह नियम लागू हो जायेगा। अब नगर परिषद को इस मद से जो आमदनी होती थी उसकी भरपायी करने के लिए आय के दूसरे स्रोत तलाशने होंगे। इसके लिए नप की ओर से कवायद शुरू कर दी है। कैसे इस घाटा या राजस्व की कमी को पूरा किया जाये,इसपर मंथन किया जा रहा है। नगर परिषद को अपने विभिन्न...