हरिद्वार, जनवरी 4 -- शहर में इस बार सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को हरिद्वार में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले, शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि नवंबर और दिसंबर में बारिश न होने के कारण शहर में सूखी ठंड का असर बढ़ गया है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। लोगों को अब बारिश की भी प्रतीक्षा है। घना कोहरा कायम, सात तक अलर्ट जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.