मोतिहारी, मई 9 -- मोतिहारी,निज प्रतिनिधि। मोतिहारी शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के नगर भवन परिसर में नगर निगम की ओर से सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण हो जाने से कार्यक्रम के आयोजन में काफी सहुलियत होगी। 300 लोगों के बैठने की होगी क्षमता: सम्राट अशोक भवन का निर्माण 1.64 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें 300 लोग बैठ कर कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकेंगे। अभी प्लिंथ तक काम हुआ है। इसमें ट्वॉयलेट आदि का निर्माण होगा।डीएम ने किया निरीक्षण: डीएम सौरभ जोरवाल ने शनिवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ नगर आयुक्त आशीष कुमार भी थे। डीएम ने बताया कि मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए नवीन सभागार सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.