सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब तो नगर परिषद की सशक्त स्थायी कमिटी व बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय का असर भी होता नहीं दिख रहा। कारण कि सशक्त की बैठक मेंसाफ-सफाई को लेकर कई प्रकार के यंत्र व सामग्री खरीदने का निर्णय लिया गया, बोर्ड की बैठक में नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई को दुरुस्त करने के लिए एक की जगह तीन एनजीओ रख दिए गए, उपर से नगर परिषद के सफाई कर्मी तो है ही, लेकिन नतीजा अब भी वही। तीन एनजीओ होने के बावजूद न समय से कचरे का उठाव हो रहा न सड़क से लेकर मोहल्ले तक सफाई की स्थिति सुधर रही है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है, लेकिन नप अपनी चाल में सुस्त है। बहरहाल, नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर में इन दिनों में जगह-जगह फैली गंदगी, कचरे का ढेर व नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई नहीं होने ...