भभुआ, मार्च 19 -- मंदिरों में एक समय पर शंख और घड़ियाल की गूंज के साथ मनेगी रामनवमी हिन्दू जागरण और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ मनेगा जन्मोत्सव (पेज चार) ​भभुआ, कार्यालय संवाददाता। श्रीराम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति की बैठक गुरुवार को शहर के वार्ड 14 में हुई, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव यानी श्री रामनवमी पर भभुआ शहर एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनाने का निर्णय लिया गया। पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर करने की व्यापक तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और एकता का संदेश देना है। शहर के के सभी मंदिरों में एक समय पर शंख और घड़ियाल की गूंज के साथ रामलला का जन्मोत्सव मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत वैदिक मं...