हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली अपनाई है। अब किसी भी अभियान से पहले संबंधित क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और उसी के आधार पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- हटाने के दो दिन बाद फिर सज गया अतिक्रमण,निगम का अभियान बेअसरअभियान का विवरण सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 140 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई शुरू होने से पहले सुबह करीब 10 बजे चिन्हित क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें फुटपाथों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध बो...