भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर में जाम के झाम की बीमारी लाइलाज हो गई है। दावे, कठोर कदम उठाने का आदेश देने का भी असर नहीं है। बुधवार को एक बार फिर धूप एवं गर्मी में लोग जाम के झाम से जूझते नजर आए। ऐसे में अफसरों के साथ ही खुद को भी कोसा। आगामी दिनों में निदान नहीं कराया गया तो फिर समस्या और गंभीर हो जाएगी। बता दें कि जाम के झाम की समस्या के निदान को शहर के इंद्रा मिल चौराहे पर तथा अहमदगंज गजिया में ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। इंद्रा मिल, चौरी रोड, वाराणसी मार्ग एवं बाईपास मार्ग की समस्या का समाधान तो हो गया, लेकिन शहर के अंदर मेन रोड, स्टेशन रोड एवं लिप्पन तिराहे पर आज भी दुश्वारियां कायम हैं। तिराहे से लेकर अजीमुल्लाह चौराहे तक सड़क की पटरी पर पूरी तरह से कब्जा है। इसके कारण वहां पर सुबह से लेकर रात तक जाम की नौबत बनी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.