शहर में लगे 81 नलकूप नहीं बुझा पा रहे 55 वार्डों की प्यास
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- शहर में लगे 81 नलकूप भी 55 वार्डों की प्यास नहीं बुझा पा रहे है। भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति पूरी तरह से प्रभावित बनी हुई है। बिजली कटौती और फाल्ट आदि होने पर स्थानीय लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस जाते है। हालाकि 50 नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, लेकिन इन जनरेटर का डीजल कागजों में ही फूंक रहा है। जर्जर पानी की पाइप लाइन के कारण भी सप्लाई बाधित बनी हुई है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई को लेकर चौतरफा त्राहि-त्राहि मची हुई है। शहरी क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए करीब 81 नलकूप है। इन नलकूपों का नगर पालिका सहीं तरह से संचालन नहीं कर पा रही है। जलकल विभाग के अधिकारी भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति को दुरूस्त रखने में विफल साबित हो रहे है। पानी की सप्लाई व्यवस्था को देखने के लिए नगर पालिका में एक एई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.