शहर में लगेगा दो दिवसीय 'भारत टेक एक्सपो' में 150 से अधिक स्टॉल लगेंगे
फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के उददेश्य से दो दिवसीय 'भारत टेक एक्सपो' का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रियदर्शनी सभागार में किया जाएगा। इस दो दिवसीय एक्सपो (प्रदर्शनी ) का आयोजन 'ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई' द्वारा 'ट्रेड इंडिया' के सहयोग से किया जा रहा है। एक्सपो में मशीन टूल्स और आधुनिक तकनीकों से जुड़े 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें उद्योगपति अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर कपूर ने बताया कि एक्सपो का उद्घाटन 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह बिजनेस-टू-बिजनेस आधार पर होगा, जिसमें तीन हजार से अधिक उद्यमियों के शामिल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.