बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों से संबंधित साइनेज और नो-इंट्री साइनेज लगेगी। इसके अलावा सड़कों पर उजले व पीले रंग की मार्किंग की जाएगी। उक्त बातें कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को हुए यातायात प्रबंधन की बैठक में कहीं गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान इटाढी रेलवे गुमटी पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या के निदान के लिए डीएम ने आरपीएफ के प्रभारी को रेलवे से समन्वय कर गुमटी को कम समय के लिए बंद करने का निर्देश दिया। वहीं रैक सटिंग के क्रम में बहुत समय लगता है इसमें समय की कमी लाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। साथ ही स्टेशन व गुमटी के पास रेलवे की जमीन से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.