संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को पीआरडी व होमगार्ड के जवानों के साथ रैली निकाली गई। टीएसआई परमहंस की अगुवाई में यातायात पुलिस, पीआरडी व होमगार्ड के कर्मचारी मेंहदावल बाईपास पर एकत्र हुए। वहीं से रैली निकल कर मधुकुंज तिराहा होते हुए बरदहिया, गोला बाजार आदि प्रमुख चौराहों से गुजरी और लोगों को जागरूक किया। टीएसआई ने नियमों के पालन के लिए लोगों को शपथ दिलायी। इसके साथ ही हेलमेट पहन कर चलने वाले चालकों को सम्मानित किया। जो चालक बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाते पाए गए, उनको जागरूक करते हुए छोड़ा गया। साथ में हिदायत भी दिया कि आपका जीवन अमूल्य है, इसे व्यर्थ न गवाएं। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट ...