पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। शनिवार देर रात तेज हवा के साथ जोरदार बारिश के बाद शहर में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। ब्लैकआउट के बीच तमाम जगहों से शिकायतों का अंबार लग गया। इसके बाद बिजली विभाग की टीमों ने दौड़ दौड़ कर फाल्ट को अटेंड किया। कई बार कोशिशो के बाद भी पूरे शहर में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। शहर के अंदर केजीएन, कमले चौराहा, एकता नगर, चौक बाजार, बैनर कॉलेज, मोहल्ला शेखचांद, खकरा फीडर, राम विहार, बेनी चौधरी, नई बस्ती, मीना बाजार, राम कॉलेज रोड, रंगीलाल चौराहा, बाजार गेट, मोहल्ला गोपाल सिंह, अवध नगर, निरंजनकुंज, सिविल लाइंस, साईं धाम कॉलोनी, संजय नगर के अलावा बस्ती राम राइस मिल में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात भर रुक-रुक कर होती रही बारिश के बीच बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। जेई जहांगीर ...