आगरा, जनवरी 6 -- शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने बाइकों चोरों के गैंग की घेराबंदी करके दबोच लिया। इस संयुक्त कार्रवाई में सात वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइकों के नंबर के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शहर कोतवाली में बताया कि, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सर्दी के मौसम में आपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। रात्रि गश्त के दौरान वाहन चोरों के गैंग की गतिविधि के बारे में पता लगा तो तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सात वाहन चोर गिरफ्...