गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मंगलवार को ट्रैफिक टावर स्थित नवनिर्मित और आधुनिक यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया गया। अब तकनीक की मदद से शहर के हर कोने की ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस मुख्यालय से ही पैनी नजर रखी जा सकेगी। भविष्य की चुनौतियों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस नियंत्रण कक्ष को जीएमडीए के सहयोग से आधुनिकतम सुविधाओं से लैस किया गया है। नियंत्रण कक्ष में एक विशाल अत्याधुनिक वीडियो वॉल स्थापित की गई है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड अब सीधे यहीं देखी जा सकेगी। पहले यातायात संबंधी लाइव फीड के ल...