मुरादाबाद, मई 25 -- ज्येष्ठ माह के दशहरे पर शहर भर में भंडारे चलते रहे। सुबह से ही लोगों ने टैंट लगाकर भंडारे और शरबत वितरण आरंभ कर दिया। यह सिलसिला सायं तक चलता रहा। लालबाग में राम गंगा तट पर एक दर्जन से अधिक भंडारे और शरबत बटते रहे। भगवान परशुराम सेवा समिति ने इंपीरियल तिराहे पर सुबह से ही शरबत वितरित किया। अध्यक्ष अनिमेष कुमार सहित संजय स्वामी, राजेंद्र मोहन,धवल दीक्षित,लाल अजय मोहन शर्मा,कृष्ण मुरारी त्रिपाठी आदि शामिल रहे। बारादरी स्थित हठीले श्री हनुमान मंदिर पर दिनभर शबरत और भंडारे चलते रहे। बर्तन बाजार, मंडी चौक, गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, टाउन हाल, कोर्ट रोड में भी भंडारे और शरबत वितरण होते रहे। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत डिप्टी गंज चौराहा, पीएसी तिरोहा, जिगर कालोनी,बंगला गांव, नवीन नगर, दीन दयाल नगर, खुशहालपुर रोड, ऋण...