सहरसा, जून 27 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की सुबह कड़कती बिजली बीच शहर में मुसलाधार और अन्य क्षेत्रों में थोडी़ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद भी हवा नहीं चलने से उमसभरी गर्मी जारी रहा। वही बारिश से नगर निगम के कई मोहल्ले की सड़क सहित मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया। बारिश से गर्मी से थोड़ी देर राहत जरूर मिली लेकिन चिलचिलाती धूप निकलने से फिर उमसभरी गर्मी शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। बारिश के बाद भी अन्य दिनों की अपेक्षा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही। लगभग 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और लगभग शुक्रवार को हुई बारिश से नगर निगम के कई मोहल्ले में जलजमाव से काफी परेशानी बढ़ गई है। बारिश ने शहर की कई मोहल्लों की सुरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़क सहित मुख्य सड़क की स्थिति काफी ना...