मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों के किनारे खुले में मीट, चिकेन या मछली के कारोबार पर सख्ती होगी। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश पर नगर निगम हरकत में आ गया है। सबसे पहले वार्ड स्तर पर मीट, मछली व चिकेन के बिक्री स्थल या दुकानों का सर्वे के साथ जांच की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही निगम विशेष टीम गठित करेगा। सर्वे के दौरान प्रावधानों के विपरीत कारोबार करने वाले चिन्हित किए जाएंगे। फिर संबंधित दुकानों को निगम नोटिस देगा। उसके बाद भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी। जुर्माना से लेकर दुकान बंद तक कराई जा सकती है। इस कड़ी में धार्मिक स्थलों या स्कूल के पास खुले मीट-मछली की दुकानें भी हटाई जाएंगी। नगर विकास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक के मुताबिक सड़क किनारे या फुटपाथ पर खुले में पशु मांस उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.