मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरनगर जिले में स्वाइन फ्लू का बढ़ा प्रकोप पढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बढ़ाई गई लगातार निगरानी और सैंपलिंग के बावजूद नए मरीज सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को मोरना ब्लॉक में एक नए मरीज की पुष्टि के बाद शनिवार को जिले में स्वाइन फ्लू के दो और नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है।शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के जानसठ रोड और प्रकाश चौक निवासी 50 वर्ष से अधिक उम्र के दो व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जांच में नहीं आया कोई पॉजिटिव रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने तत्काल दोनों मरीजों से संपर्क स्थापित कर उनकी सेहत का ह...