सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत शहीदे आजम भगत सिंह,सुखदेव तथा राजगुरू के शहादत दिवस को संयुक्त किसान मोर्चा,सीतामढी ने 'साम्राज्यवाद विरोधी दिवस 'के रूप में मनाया। इस मौके पर मेहसौल चौक से गांधी चौक होते शहीदे आजम भगत सिंह के स्मारक तक सीतामढी शहर में मार्च निकाला गया मार्च में शामिल किसान-मजदूर,छात्र,नवजवान,ट्रेड यूनियन संगठन के साथियों ने साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी तथा ईजरायली हमले बंद हो,अमेरिका से कृषि पर ट्रेड डील रद्द करो, जियोनवाद मुर्दाबाद,एम एसपी सीटू 50%पर कानून बनाओ,किसानों को कर्ज मुक्त करो,किसान विरोधी बीज तथा बिजली विधेयक वापस लो, श्रमिक विरोधी चार श्रम कानून वापस लो, गांवो तथा शहरो में 25 दिन पर एलपीजी की आपूर्ति करो के नारों के साथ शहीद स्थल पंहुचकर शहीद भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्...