कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। इत्र नगरी कन्नौज में महावीर जयंती का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला छिपट्टी से प्रारंभ होकर पठकाना, तलैया चौकी, हरी नगर होते हुए छोटा चौराहा पहुंची और विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान महावीर को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।रथ पर नवीन जैन भक्ति भाव में लीन नजर आए। प्रथम इंद्र के रूप में अदिराज जैन, द्वितीय इंद्र के रूप में शशांक जैन विराजित रहे, जबकि सारथी की भूमिका वैभव जैन ने निभाई। शोभायात्रा के अंतिम रथ पर धनकुबेर के रूप में उत्तम चंद्र जैन विराजमान रहे। यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.