मेरठ, मार्च 15 -- शहर में शनिवार को मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पैठ बाजार व कबाड़ी बाजार से दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाद में उन्हें थाने से जमानत दी गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कबाड़़ी बाजार में एक सूचना के बाद छापा मारा। यहां से पुलिस ने फईम पुत्र तस्लीम निवासी शकूरनगर को महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले आई। महिला दारोगा अन्नू कौलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालकुर्ती थाना पुलिस ने भी पैठ बाजार में महिलाओं से छेड़छाड़ करते सचिन रस्तौगी पुत्र योगेश रस्तौगी निवासी मोरीपाड़ा को गिरफ्तार किया। मिशन शक्ति प्रभारी महिला दारोगा शिवांगी ने आरोपी के खिलाफ थाना लालकुर्ती पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...