सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा। शहर के विश्वकर्मा ढाला स्थित श्री बालाजी मंदिर से भव्य रामनवमी शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई।शोभायात्रा को मुकेश सिंह मुन्नू ने पूजा अर्चना एवं आरती दिखाकर आगे बढ़ाया। शोभायात्रा में मुकेश सिंह मुन्नू, सुरजीत कुशवाहा, हनी चौधरी,मोनू सिंहअभिजीत सिंह,आशीष सिंह,अंकित सिंह,उत्कर्ष, गगन सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। वहीं बालाजी मंदिर में बजरंगबली को चांदी का मुकुट अर्पित किया। इस मंदिर में चैती नवरात्र का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.