भभुआ, जून 9 -- बिहार लोहार महासभा की जिला इकाई ने रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया कार्यक्रम (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के रिक्रिएशन क्लब में सोमवार को बिहार लोहार महासभा की जिला इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता रामाधीन माली एवं संचालन संजय शर्मा ने किया। उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष रामराज शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी नेता और जननायक थे। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ झारखंड के मुंडा आदिवासियों का नेतृत्व किया। उनका जन्म रांची (वर्तमान झारखंड) के उलिहातु गांव में हुआ था। बिरसा ने 'उलगुलान (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया, जो आदिवासियों के भूमि अधिकारों, संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए था। उन्होंने ब्रिटिश नीतियों, जमीं...