बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। सड़क सुरक्षा माह में जहां यातायात पुलिस लोगों को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ा रही हैं, वहीं युवा अभी भी बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन तीसरे दिन भी कई युवा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैंं। कोई बिना हेलमेट के ट्रिपलिंग करते नजर आया तो कोई मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाता नजर आया। यहां पर भारी वाहन चालक भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। शनिवार को शहर में मुख्य चौराहा पर कई युवा बिना हेलमेल के ही बाइक चलाते हुए दिखाई दिये। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इतना ही नहीं कुछ युवा तो बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए भी दिखाई दिये। हालांकि इन दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को रोक कर उन्हें सुरक्षित यातायात का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.