बोकारो, मई 26 -- चास प्रतिनिधि। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी के साथ बिजली संकट से आम जन जीवन के साथ व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है। विगत दस दिनों से चास डिवीजन क्षेत्र के सभी फीडर में दिनरात की बिजली कटौती ने बिजली उपभोक्ताओं को आंदोलन पर उतरने को विवश कर दिया है। घरेलू कामकाज के साथ घरों में पानी की किल्लत और बच्चों की पढ़ाई बाधित होने लगा है। रेस्टोरेंट, दवा की दुकान पर इसका सीधा असर है। आवश्यक दवा खराब होने की शिकायत है। इस बाबत दुर्गा मेडिकल के देवाशीष दुबे ने बताया कि कई ऐसी दवा है जिसे तय मानक में रखा जाना अनिवार्य है। ऐसा नही करने पर दवा की असर सहित दवा खराब होने की समस्या बनती है। आईटीआई मोड़ के होटल कारोबारी पियुष कुमार ने बताया कि बिजली संकट से कारोबार ठप पड़ गया है। खाद्य सामाग्री खराब होने के साथ ग्राहकों का संख्...