रिषिकेष, मई 30 -- वीकेंड पर शनिवार को एक बार फिर ऋषिकेश की सड़कों पर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। पर्यटक वाहनों के दबाव से शहर की सड़कें जाम में जकड़ उठीं। इसके चलते हरिद्वार बाईपास रोड पर जाम लग गया। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम सात बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखे, जिससे न सिर्फ पर्यटक, बल्कि स्थानीय लोगों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। वाहनों को नियंत्रित रखने के लिए शनिवार को ट्रैफिक प्लान-ए पर वाहनों को दौड़ाया गया, जिसमें हरिद्वार से ऋषिकेश जा रहा ट्रैफिक बाईपास मार्ग से ही होकर गुजरा। बाईपास पर ट्रैफिक बेपटरी होने के बाद इसका असर नगर के मुख्य मार्ग पर भी दिखा। यह भी पढ़ें- शहर में बाइपास रोड पर हांफा ट्रैफिक कई पर्यटक वाहन जाम की समस्या से बचने के लिए मुख्य मार्ग पर पहुंच गए, जिससे शहर में भी स्लो ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गई। शाम छह से रात...