गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जीडीए क्षेत्र में अवैध वेयरहाउस संचालित है, जिनकी 15 दिन के भीतर जोनवार सूची बनेगी। इस सूची के आधार पर नियमानुसार इनका शमन कराया जाएगा। यदि नियम के दायरे में यह नहीं आते होंगे, तो उनपर सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। महायोजना 2031 के अनुसार, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का 32017.81 हेक्टेयर में क्षेत्र फैला हुआ है। इसे प्राधिकरण ने आठ जोन में विभाजित कर रखा है। इन सभी जोन में वेयरहाउस चल रहे है। पिछले दिनों जीडीए उपाध्यक्ष को शिकायत मिली कि प्राधिकरण क्षेत्र में काफी तादात में अवैध वेयरहाउस संचालित है। इस शिकायत के बाद जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोन प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित वेयरहाउस की जानकारी मांगी तो कोई प्रभारी नहीं दे सका। इससे नाराज जीडीए उपाध्...