एटा, दिसम्बर 1 -- शहर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है, जिससे शहरवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 तक पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। शहर का एक्यूआई 204 के स्तर पर पहुंचने से शहर के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। इस वायु प्रदूषण का सबसे अधिक प्रभाव संवेदनशील आबादी पर पड़ रहा है। अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और अन्य श्वास संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उन्हें सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है और इनहेलर का उपयोग करना पड़ रहा है। सामान्य लोगों को भी बाहर निकलने पर आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की समस्या हो रही है। प्रदूषण के महीन कणों के कारण गले में खराश, खांसी और एलर्जी की समस्याएं भी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.