सीवान, नवम्बर 13 -- सीवान। शहर तेजी से आबादी और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र बनता जा रहा है। बाजारों की चहल-पहल, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और गलियों में जगह-जगह फैली भीड़ से शहर की तस्वीर बदल गई है। लेकिन इस बदलाव का सबसे बड़ा असर शहर की महिलाओं की दिनचर्या पर पड़ा है। सुबह-शाम टहलने या योगा करने के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित जगह न मिल पाने से महिलाएं शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर परेशान हो रही हैं। शहर में बड़े पार्क या मैदान की संख्या बेहद सीमित है, जो कुछ जगहें हैं भी, वहां साफ-सफाई और सुरक्षा का अभाव है। कई महिलाओं का कहना है कि सुबह-सुबह सड़क पर टहलने निकलना न तो सुरक्षित है और न ही सुविधाजनक। गाड़ियों की तेज रफ्तार और जगह-जगह फैली गंदगी के कारण वे टहलने से परहेज करती हैं। दूसरी ओर, घर की चहारदीवारी में बंद रहकर व्यायाम करना उनके लिए न...