शहर में फुटकर विक्रेताओं को जल्द मिलेगा आधुनिक व व्यवस्थित वेंडिंग जोन
खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर के फुटकर विक्रेताओं के लिए इस्लामपुर के निकट वेडिंग जोन बनाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा इसके लिए जमीन को चिन्हित की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद फुटकर विक्रेताओं के स्थायी दुकान के लिए नगर परिषद द्वारा नई पहल की जा रही है। जिससे फुटकर दुकानदार व्यवस्थित होकर अपनी दुकानों का संचालन कर सके। इसके साथ ही लोगों को भी सब्जी, फल आदि एक स्थायी जगह पर मिल सके। हालांकि शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई किए जाने के बाद जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन के द्वारा पहल करते हुए रेलवे ओवरब्रिज के निकट जगह आवंटित की गई, लेकिन शत प्रतिशत फुटकर दुकानदारों ने इन जगह पर अपनी दुकानें लगानी शुरू नहंी की। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.