गया, फरवरी 20 -- गया शहर में झपट्टा मार गिरोह एकबार फिर सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग इलाकों में घटना को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की सुबह कटारीहील अलीगंज मोहल्ले में गिरोह ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अलीगंज मोहल्ले की रहने वाली साजिया परवीन ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान गली में पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह शोर तक नहीं मचा सकीं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से...