शहर में प्रवेश करनेवाले भारी वाहनों से टोल टैक्स वसूलेगा निगम
धनबाद, मई 27 -- शहर में प्रवेश करनेवाले भारी वाहनों से अब धनबाद नगर निगम टोल टैक्स वसूलेगा। निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम ने अपने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए टोल वसूलने का निर्णय लिया है। नगर निगम क्षेत्र में इंट्री और एग्जिट प्वाइंट को चिह्नित करने के लिए अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण के निर्देश पर पांच अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर टोल के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। एक जून तक टोल के लिए जगह चिह्नित कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। धनबाद से सटे गिरिडीह और देवघर नगर निगम में टोल टैक्स की वसूली काफी वर्षों से हो रही है। अब धनबाद नगर निगम इसे शुरू करने जा रहा है। शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों और व्यवसायिक वाहनों से नगर निगम टोल टैक्स वसूलेगा। इसमें प्राइवेट कार को शामिल नहीं किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.