शहर में पेयजल संकट गहराया, पांच दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
कोडरमा, अप्रैल 30 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में विगत चार-पांच दिनों से शहरी जलापूर्ति योजना पूरी तरह ठप है। इसके कारण पेयजल संकट गहरा गया है। इससे लोगों को इस गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूर-दराज से चापाकल व अन्य स्त्रोतों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं कई लोग आरओ जार वाला पानी खरीदकर प्यास बूझाने को मजबूर हैं। बता दें कि उरवां वाटर ट्रिटमेंट प्लांट में मोटर में खराबी के कारण गुमो, गांधी स्कूल रोड व अड्डी बंगला का पेयजलापूर्ति विगत पांच दिनों से ठप। इसके साथ हीं विगत तीन दिनों से झुमरी तिलैया पुराना पानी टंकी व सीएच स्कूल में स्टार्टर में खराबी आ जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित है। इस तरह देखा जाये तो पूरे शहर में पेयजलापूर्ति बाधित होने से लोगों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.