बांदा, जून 8 -- बांदा। शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे। इसके बावजूद लोगों को तेज धूप व लू में जाम से जूझना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड में तीन ट्रैफिक सिपाही, छह होमगार्ड व पीआरडी के जवान सहित एक उप निरीक्षक को लगाया गया था, ताकि जाम की स्थिति न बने। इसके बावजूद यहां रोडवेज बसों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण कई बार जाम लगा। एक-एक घंटे तक बाइक व साइकिल सवार कड़ी धूप में भुनते रहे। ओवरब्रिज, बाबूलाल चौराहा और कालूकुआं चौराहे के पास भी जाम की स्थिति बनी, जिससे राहगीर व वाहन चालक परेशान रहे। यह भी पढ़ें- बेहतर प्रबंध के बावजूद रोडवेज में मची मारामारी यह भी पढ़ें- रिश्तों की परीक्षा : अभिभावकों में दिखा त्याग व समर्पण यह भी पढ़ें- आठ परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...