रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की। होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सोमवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी तथा यह भी सूचित कराया की शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि फ्लैग मार्च सिविल लाइन एवं गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में निकाली गई। इसमें सीओ नताशा सिंह, गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनीभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइन कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...