गोंडा, जून 15 -- गोण्डा, संवाददाता। एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां के लोगों से एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की जा रही है। टोरंट गैस कंपनी के सेल्स मैनेजर दिलीप मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पत्र भेजा गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि शहर के जिन मोहल्लों और इलाकों में पीएनजी आपूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इससे एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और जिन क्षेत्रों में अभी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से कराना आसान होगा। सरका...