मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली में बुधवार को सीओ सिटी की उपस्थिति में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने शहर में व्याप्त समस्याओं के बाबत पुलिस को अवगत कराया। बैठक में मौजूद सीओ सिटी नितेश और शहर कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। युवा जिलाध्यक्ष व्यापर मंडल व सराफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की शहर के भीड़भाड़ वाली जगहों पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस कारण आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालान होने की वजह से शहर के मुख्य बाज़ार सिंधी कॉलोनी से लेकर संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा रोडवेज से लेकर आज़मगढ़ मोड़ बहुत ही ज़्यादा प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: पार्किंग व्यवस्था के अभाव...