भागलपुर, मार्च 30 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में एक ओर जहां पार्किंग की भारी किल्लत है और लोग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं, वहीं नगर निगम अब फुटपाथों को विज्ञापन के यूनीपोल से घेरने की तैयारी कर रहा है। निगम ने पूरे शहर का सर्वे कर 175 नए यूनीपोल लगाने के लिए स्थलों को चिह्नित कर लिया है। इसके लिए शहर की 10 प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है। नगर निगम प्रशासन प्रत्येक यूनीपोल के अधिष्ठापन पर लगभग 30 हजार रुपये खर्च करने जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य विज्ञापन के जरिए राजस्व बढ़ाना बताया जा रहा है।जिन 10 प्रमुख सड़कों को इसके लिए चुना गया है, वे शहर की लाइफलाइन मानी जाती हैं। गौरतलब है कि शहर में पहले से ही 30 से अधिक यूनीपोल मौजूद हैं, जिनके बावजूद अब फुटपाथों पर बड़े पैमाने पर ये नए खंभे गाड़ने की योजना है। निगम के इस फैसले ...